'Pathaan 2' Confirmed: 'धुरंधर' की सफलता देख 'पठान 2' बनाएंगे शाहरुख खान, 2026 में शुरू होगी शूटिंग

Shah Rukh Khan's 'Pathaan 2' Confirmed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' की सफलता के बाद से ही फैन्स इसके सीक्वल को लेकर बेताब नजर आ रहे हैं। हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान 'पठान 2' बनाने की पुष्टि कर दी गई है।

Shah Rukh Khan's 'Pathaan 2' Confirmed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' से बड़े परदे पर कमबैक किया था। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस मूवी में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम रोल में दिखाई दिए थे। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर भी 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। 'पठान' की शानदार सफलता के बाद से ही मेकर्स इस मूवी के सीक्वल को बनाने के लिए तैयार हे। ऐसे में अब जो बड़ी जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक 'पठान 2' बनने जा रही है और इस मूवी की शूटिंग अगले साल तक शुरू कर दी जाएगी।

Shah Rukh Khan's 'Pathaan 2' Confirmed

Pics Credit: Instagram

बनने जा रही है 'पठान 2'

शाहरुख खान हाल ही में दुबई में एक रियल एस्टेट इवेंट का हिस्सा बने और इस दौरान 'पठान 2' की भी पुष्टि हुई। एक तरफ शाहरुख खान इस इवेंट के उद्घाटन के लिए उपस्थित थे। लॉन्च के दौरान डेवलपर ने मंच पर घोषणा की कि 'पठान 2' बन रही है। फैन हैंडल पर शेयर किया गया इस इवेंट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डेवलपर को यह कहते हुए देखा जा सकता है, 'कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म होती है तो उसका एक सीक्वल होता है, है ना? जैसे 'पठान'। 'पठान 2' आ रही है। तो कोई फिल्म आप देखो, तो उसका सीक्वल होगा।'

End of Feed