Parineeti-Raghav Wedding: पवन सचदेवा के डिजाइनर आउटफिट पहन दूल्हा बनेंगे राघव चड्ढा, उदयपुर के लिए हुए रवाना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 22, 2023, 03:40 PM IST

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कपल अपनी शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुका है। एयरपोर्ट पर परिणीति और राघव का धूम-धाम से स्वागत हुआ है। राघव शादी में पवन सचदेवा के डिजाइनर आउटफिट पहनेंगे।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। कपल के एयरपोर्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखकर परिणीति और राघव काफी मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। फैंस कपल की शादी के लिए काफी एक्साइटेड है। कपल की ग्रैंड वेडिंग उदयपुर में होगी। कपल की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी में परिवार के साथ-साथ करीबी दोस्त शामिल होंगे।

End of Feed