Parineeti Chopra sings romantic Punjabi song: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक रोमांटिक पंजाबी गाना गानी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा एक जगह पर बैठी हुई हैं और अपनी आवाज का हुनर फैंस को दिखा रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडिया इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, कई लोगों का मानना है कि परिणीति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रा है। फैंस परिणीति चोपड़ा की आवाज के फैन हो गए हैं, वैसे तो एक्ट्रेस पहले भी अपनी आवाज का हुनर दिखा चुकी हैं। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उन्हें राघव चड्ढा के नाम से छेड़ रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
Parineeti Chopra sings romantic songs
यह भी पढ़ें- शादी के 3 महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं Swara Bhaskar! सोशल मीडिया पर वायरल न्यूज़ की क्या है सच्चाई?
परिणीति ने गाया रोमांटिक गाना
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर पंजाबी गाने 'तू झूम' को बड़े ही बेहतरीन अंदाज से गाया है। इस वीडियो में परिणीति की आवाज का हर कोई दीवाना हो गया है। एक यूजर ने लिखा, 'एक इंसान में इतना टैलेंट कैसे हो सकता है, क्या बेहतरीन आवाज है आपकी।' इस बीच परिणीति ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी सबसे अच्छे पल एक दम से आ जाते हैं। एक डबिंग स्टूडियो में गई और मेरे पसंदीदा गीने को गाने से मैं नहीं रोक पाई। बहुत मजा आया!'
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी कब?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इसी साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में शादी रचा सकते हैं। हालांकि इस पर फिलहाल दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके साथ ही खबर सामने आई थी कि दोनों राजस्थान में एक रॉयल शादी करने वाली है।
