Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति को लगेगा बड़ा झटका, Priyanka Chopra नहीं होंगी शादी में शामिल?

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और 'आम आदमी पार्टी' के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी कजिन परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और 'आम आदमी पार्टी' के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी की सभी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ घंटों पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding) के राजस्थान के उदयपुर पहुंचे के वीडियोज सामने सामने आए हैं। दोनों के वीडियोज सामने आने के बाद अब यह बात भी पक्की हो गई है कि परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की खबरें सच हैं। दोनों की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक परिणीति चोपड़ा की कजिन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के शादी में ना शामिल होने की संभावना है।

Priyanka Chopra-Parineeti Chopra

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा जोनस रविवार को होने जा रही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। हालांकि लास्ट टाइम परिणीति की सगाई में प्रियंका चोपड़ा ने दिल्ली में ग्रैंड एंट्री की थी। प्रियंका के ना शामिल होने की खबरों ने परिणीति के फैन्स के बीच तहलका मचा दिया है। लोगों की उम्मीद थी कि प्रियंका इस शादी का हिस्सा जरूर बनेंगी।

End of Feed