Parineeti-Raghav Wedding: शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल- भगवंत मान, कपल को देंगे आशीर्वाद

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 23, 2023, 08:39 PM IST

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शादी के लिए मेहमान उदयपुर पहुंच रहे हैं। कपल को आशीर्वाद देने के लिए शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंच चुके हैं। कपल कल शादी के बंधन में बंधेगा।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल यानी 24 सितंबर को शादी करेंगे। दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। कपल की ग्रैंड वेडिंग में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनेता तक शामिल होने वाले हैं। मेहमान कपल की शादी के लिए उदयपुर रवाना हो चुके हैं। शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों का उदयपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ।

End of Feed