Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की संगीत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कपल ने अपने संगीत सेरेमनी में 90 की थीम को रखा था। परिणीति के संगीत में पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने परफॉर्म किया। नवराज हंस के गानों पर परिणीति -राघव से लेकर सभी मेहमान थिरकते हुए नजर आए। संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पंजाबी सिंगर परफॉर्म कर रहे हैं और उनके धमाकेदार गानों पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।
Parineeti- Raghav sangeet (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Parineeti- Raghav Sangeet Function: नवराज हंस ने सजाई परी- राघव के संगीत की महफिल, मेहमानों ने चखा ये टेस्टी खाना
पंजाबी सिंगर नवराज हंस ने पंजाबी के साथ-साथ कई बॉलीवुड गाने भी गाए। सिंगर ने अपनी खूबसूरत आवाज से हर किसी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर परिणीति -राघव की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही है। फोटो में परिणीति व्हाइट कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
परणीति- राघव की संगीत में नवराज हंस ने किया परफॉर्मेंस
परिणीति की शादी में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा नहीं आई। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस अपने काम की वजह से परिणीति की शादी में शामिल नहीं हो सकी। एक्ट्रेस ने अपनी बहन के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट लिखा था। परिणीति और राघव की ग्रैंड वेडिंग में सितारों और राजनेताओं ने शिरकत की है। फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
