Parineeti-Raghav Wedding: जोड़ा पंहुचा उदयपुर, अब जोर-शोर से शुरू होंगे सारे फंक्शन

Parineeti-Raghav Wedding: आज साढ़े 10 बजे परिणीति और राघव ने जयपुर एअरपोर्ट पर एंट्री ली, जहाँ दोनों का जोरदार स्वागत हुआ. परिणीति के स्वागत में उदयपुर में जगह-जगह हॉर्डिंग लगे हुए हैं और बैंड-बाजे के साथ दूल्हा-दुल्हन का धमाकेदार स्वागत हुआ.

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी के लिए पुरे परिवार के साथ उदयपुर पहुच गए हैं. दूल्हा-दुल्हन का सारा परिवार उदयपुर लैंड कर चूका है आज साढ़े 10 बजे परिणीति और राघव ने जयपुर एअरपोर्ट पर एंट्री मारी जहाँ दोनों का जोरदार स्वागत हुआ. परिणीति के स्वागत में उदयपुर में जगह-जगह हॉर्डिंग लगे हुए हैं. बैंड-बाजे के साथ दूल्हा-दुल्हन का स्वागत किया गया.

Parineeti-Raghav at Udaipur

बॉलीवुड स्टार परिणीति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा कुछ दिन बाद शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अपनी ग्रैंड वेडिंग की सारी तैयारियां कपल ने उदयपुर में पूरी कर ली हैं. 23 और 24 सितंबर दो दिन शादी के फंक्शन चलने वाले हैं. जिसमें सेहराबंधी से लेकर जयमाला तक के सारे प्रोग्राम धूम-धाम से होंगे. शादी में फिल्मी सितारों से लेकर राजनितिक पार्टी के नेता शामिल होने वाले हैं. फैंस दोनों को शादी के जोड़े में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. वहीं कपल भी अब एक दूजे के होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.

End of Feed