मां बनने के बाद भी जारी रहा Alia-Deepika का करियर, Parineeti Chopra बोलीं- 'अब दर्शकों की सोच बदल चुकी है'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 11, 2026, 12:52 PM IST

Parineeti Chopra on Career: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने मां बनने के बाद आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण के करियर पर बात की है और बताया कि दर्शकों की सोच में कितना बदलाव आया।

Parineeti Chopra on Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। कभी उनका कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर छा जाती है। इन सब के बीच अब परिणीति चोपड़ा का एक बयान सामने आया है। परिणीति चोपड़ा ने मां बनने के बाद बॉलीवुड करियर को लेकर बोला है। इस दौरान उन्होंने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का उदाहरण दिया। तो चलिए जानते हैं कि परिणीति चोपड़ा ने अपने बयान में क्या कहा है।

Parineeti Chopra on Career

परिणीति चोपड़ा ने दिया ये बयान (Image Source: IMDb)

परिणीति चोपड़ा ने कही ये बात

परीणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ (Shaque: Trust No One) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मां बनने के बाद दोबारा काम शुरू करने को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि हमारी पीढ़ी में आलिया भट्ट, मैं, दीपिका पादुकोण, मेरी अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा, जो काम कर रही हैं और हम सभी मां भी हैं और उसी स्तर का काम भी कर रही हैं। बल्कि, मझे लगता है कि अब हम पहले से बेहतर काम कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं सिर्फ इसलिए काम करना बंद करना बिल्कुल पसंद नहीं करूंगी क्योंकि मैं मां बन गई हूं। ये दो तरफा रिश्ता है। मुझे काम मिलना भी जरूरी है और सिर्फ इसलिए काम खोना कि मैंने एक बच्चे को जन्म देने जैसा खूबसूरत काम किया है, ये मेरे लिए दुख की बात होगी।'

End of Feed