बॉलीवुड

Parineeti Chopra ने हाथों में लिखवाया पिया Raghav Chadha का नाम, मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर में दिखा प्यार

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में बीते दिन हुई मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, देखिये इस खास रिपोर्ट में।

Image

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में हाल ही में बीते दिन हुई मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, देखिये इस खास रिपोर्ट में।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से शादी करने वाली हैं। शादी से जुडी सारि तैयारी जोरों-शोरों से दोनों के घर में की जा रही है। राघव और परिणीति के घर को भी दुल्हन की तरह लाइट्स से सजा दिया गया है। ऐसे में शादी के सभी फंक्शन दिल्ली में शुरू हो गए हैं। बीते दिन 19 सितंबर को राघव और परिणीति की मेहंदी सेरेमनी हुई थी। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिये उस खूबसूरत तस्वीर को।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi Ceremony Photo

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi Ceremony Photo

बीते दिन दिल्ली में राघव चड्डा (Raghav Chadha) के घर मेहंदी सेरेमनी शुरू हुई थी, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई। तस्वीर में देखा जा सकता है की दोनों ने मैचिंग बेबी पिंक कलर के कपडे पहने हुए हैं। साथ ही दोनों की सिख रीती रिवाजों से बंधन में बांधा जा रहा है। इस मेहंदी सेरेमनी में परिवार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, साथ ही फैंस परिणीति (Parineeti Chopra) और राघव पर अपना प्यार भी बरसा रहे हैं।

जानकरी के लिए बता दें ये कपल 24 सितंबर को उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी के साथ रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में 200 गेस्ट बुलाए जाएंगे जिसमें दोस्त और परिवार वाली ही शामिल होंगे। परिणति और राघव चंडीगढ़ में शादी की रिसेप्शन देंगे। शादी में प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ निक जोनस की आने की खबर हैं। फैंस दोनों की शादी वाली तस्वीरें देखने के लिएक़ाफी ज्यादा उत्सुक हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article