Parineeti Chopra pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Pregnancy) की प्रेग्नेंसी की खबरें बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें उनके कपड़े देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे थे कि एक्ट्रेस यकीनन अपनी प्रेग्नेंसी छिपा रही हैं क्योंकि मुंबई की इस गर्मी में किसी को पफ्ड जैकेट पहने हुए देखना काफी अजीब लग रहा था, इस बीच चमकीला के ट्रेलर लॉन्च में भी एक्ट्रेस ने ढीला-ढाला काफ्तान पहना हुआ था, जिसके बाद तो कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आने लगी थीं। हालांकि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अभी तक इससे जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की थी, अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और प्रेग्नेंसी की अफवाहों को फैलाने वाले लोगों को करारा जवाब दिया है।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल 24 सितंबर 2023 को शादी की भी, उनकी शादी के बाद से ही दोनों की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रही है। अब एक्ट्रेस ने इनपर चुप्पी तोड़ दी है।
प्रेग्नेंसी की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए लिखा, 'काफ्तान ड्रेस- प्रेग्नेंसी, ओवरसाइज शर्ट- प्रेग्नेंसी, कंफर्ट इंडियन कुर्ता- प्रेग्नेंसी। एक्ट्रेस ने यह लिखते हुए एक हंसने वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।
उनकी इस स्टोरी के बाद यह साफ हो गया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं है। उन्होंने इन सभी खबरों को नकार दिया है।
