Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बीती रात अपने रूमर्ड मंगेतर राघव चड्डा (Raghav Chadha) संग डिनर डेट पर नजर आई हैं। इस मौके पर पैपराजी ने दोनों को घेर लिया और उनसे शादी को लेकर सवाल करने लगे। इस बीच परिणीति चोपड़ा की सगाई की अंगूठी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन दिनों परिणीति और राघव अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दोनों एक साथ IPL मैच देखने के लिए मोहाली क्रिकेट ग्राउंड भी पंहुचे थे। जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव ने सगाई कर ली है। हालांकि अभी तक ना तो राघव चड्डा और ना ही परिणीति चोपड़ा ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी खुलकर बोला है। बीती रात जब दोनों एक साथ स्पॉट किए गए तो परिणीति एक अंगूठी पहने हुए दिखीं, जिसपर फैंस का मानना है कि यह उनकी सगाई की अंगूठी है।
parineeti chopra and raghav chadha
सगाई की अंगूठी पहने नजर आईं परिणीति
बीती रात परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा एक साथ नजर आए हैं। दोनों कथित तौर पर डिनर डेट के लिए एक साथ निकले थे। इस बीच पैपराजी ने दोनों को घेर लिया है। एक्ट्रेस और राघव चड्डा से सवाल करते हुए पैपराजी ने कहा, 'राजनीति से परिणीति तक का सफर'। जिसपर परिणीति और राघव शर्माते हुए दिखे हैं। इस वायरल वीडियो में सभी की नजर परिणीति चोपड़ा की अंगूठी पर चली गई है। फैंस का मानना है कि यह यकीनन एक्ट्रेस की सगाई की अंगूठी है।
चोरी-छिपे कर ली सगाई?
एक तरफ जहां कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा ने चोरी-छिपे सगाई कर ली है, वहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों 13 मई को सगाई करने वाले हैं। इसपर दोनों के परिवारों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
