Parineeti Chopra ने पहले Karwa Chauth पर रचाई राघव के नाम की मेहंदी, अब चांद का बेसब्री से कर रही हैं इंतजार

Parineeti Chopra Celebrating First Karwa Chauth: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस साल अपना पहला करवाचौथ मना रही हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने इस मौके पर राघव चड्ढा के नाम की मेहंदी भी लगवाई है, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया।

Parineeti Chopra Celebrating First Karwa Chauth: करवाचौथ के त्योहार की धूम आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों में भी देखने को मिल रही है। शिल्पा शेट्टी से लेकर कियारा आडवाणी तक ने करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखा है। खास बात तो यह है कि इस साल परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। उन्होंने इस मौके पर अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी भी रचाई है, जिससे जुड़ी झलक एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

End of Feed