Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) काफी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जो अपनी मूवी च्वाइज की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की एक लॉयल फैन फॉलोइंग है, जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस का काफी प्यार भी मिलता है। 22 अक्टूबर 2024 को परिणीति अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने खास दिन पर जहां उन्हें ढेरों बधाई मिल रही हैं, वहीं अब उनकी प्यारी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की बर्थडे विश काफी वायरल हो रहा है। उन्हेंने परिणीति को एक स्पेशन नाम से भी बुलाया है, जो शायद एक्ट्रेस के घरवाले या करीबी लोग ही जानेत हैं। यह भी पढ़ें- Fact Check: ऐश्वर्या राय को तलाक देकर निमृत कौर संग सगाई की फिराक में थे अभिषेक? नहीं बचाना चाहते बिखरता परिवार!
Priyanka Chopra wishes Parineeti on her birthday
प्रियंका ने अपनी ‘तिशा’ को बर्थडे विश किया है। प्रियंका और परिणीति के बॉन्ड को लेकर कई लोग सवाल भी खड़े करते हैं। हालांकि दोनों बहते समय समय पर एक दूसरे के साथ खड़ी नजर आती हैं। यहां प्रियंका की इस बर्थडे विश पर एक नजर डालते हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति को दी जन्मदिन की बधाई
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर परिणीति चोपड़ा की एक सेल्फी पोस्ट की है। फोटो में वह ब्लैक मोनोकिनी पहने और स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए नजर आ रही हैं। इस फोटो में परिणीति का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टीशा। आपके स्पेशल दिन पर आपको ढेर सारा प्यार भेज रही हूं। @parineetichopra'। प्रिंयका चोपड़ा ने एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
