WHAT.... Parineeti Chopra ने 11 साल बाद तोड़ा YRF से रिश्ता, जानें पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 06:29 PM IST

Parineeti Chopra and YRF Association Ends: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने करीब 11 साल पहले यशराज फिल्म्स के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद परिणीति YRF के साथ कई फिल्मों में नजर आई थी। अब परिणीति ने YRF की ‘टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी’ से बाहर निकलने का फैसला किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • परिणीति चोपड़ा का YRF के साथ 11 साल पुराना रिश्ता खत्म।
  • परिणीति अब YRF की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी का हिस्सा नहीं हैं।
  • यशराज फिल्म्स के साथ ही परिणीति ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Parineeti Chopra and YRF 11 Years Association Ends: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आज बॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेस में से एक भले ही ना हों लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग और फिल्मों के दम पर उन्होंने ऑडियंस के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली है। बॉलीवुड में परिणीति ने अपने सफर की शुरुआत ‘लेडिज वर्सेज रिक्की बहल’ फिल्म से की थी, जिसमें परिणीति के रोल को ऑडियंस से काफी सराहना मिली थी। यशराज फिल्म्स (YRF) की इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद परिणीति चोपड़ा यशराज फिल्म्स की ‘टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी’ के साथ कई फिल्मों में भी नजर आई थी।

Parineeti Chopra and Yash Raj Films

Parineeti Chopra and Yash Raj Films

फिर चाहे वो अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘इश्कज़ादे’ हो या सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘शुद्ध देसी रोमांस’। अब खबर सामने आ रही है कि परिणीति चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के ‘टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी’ से नाता तोड़ लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

End of Feed