Parineeti-Raghav Wedding Video: जयमाला के बाद नाचते-नाचते गए परी-राघव, VIDEO देख यूजर्स ने बताया क्यूट जोड़ी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 26, 2023, 08:24 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर 2023 को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी कर ली है। अब दोनों की शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जयमाला के बाद एक साथ डांस करते दिख रहे हैं।

Parineeti chopra and Raghav Chadha Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने 24 सितंबर 2023 को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग शादी कर ली है। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग की है। परिणीति और राघव की शादी के फोटोज और वीडियोज लगातार सामने आ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राघव और परी जयमाला के बाद स्टेज पर ही नाचते नजर आ रहे हैं। राघव चड्ढा ने एक हाथ में छाता पकड़ा हुआ है, वहीं दूसरी ओर परिणीति डांस मूव करती नजर आ रही हैं। परी और राघव का ये वीडियो फैंस का काफी पसंद आ रहा है, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed