Parineeti Chopra-Raghav Chadha: लीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का इश्क अब दुनिया के सामने आ गया है। इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जब से एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके बाद अब दोनों पर क्रिकेट और इश्क का खुमार सिर चढकर बोल रहा है। दोनों ने बीती रात पंजाब बनाम मुंबई का IPL मैच स्टेडियम पहुंचकर देखा है। दोनों को स्टेडियम में एक साथ स्पॉट किया गया है। जिसके बाद वहां मौजूद लोग दोनों को टीज करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फैंस राघव चड्डा को परिणीति भाभी बोल-बोलकर टीज कर रहे हैं। आइए दोनों की फोटोज पर एक नजर डालते हैं।
parineeti chopa and raghav chadha in ipl match
एक साथ देखा IPL मैच
राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा को वैसे तो कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है, खबरे यह भी हैं कि दोनों इसी 13 मई को सगाई करने वाले हैं। इस बीच अब दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर एक बार फिर हिंट दे दी है। दोनों का एक साथ स्टेडियम पहुंचकर IPL मैच देखना, फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस मौके पर परिणीति चोपड़ा ब्लैक ड्रेस पहने हुई हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने भी ब्लैक शर्ट डाली हुई है। जिसके साथ ही टीवी पर आईपीएल मैच देख रहे, दर्शकों की नजरें क्रिकेट के साथ ही परिणीति और राघव पर भी टिकी हुई थीं।
इसी साल होगी शादी?
दावा किया जा रहा है कि परिणीति और राघव का रोका जल्द ही होने वाला है। जिसके बाद इस साल अक्टूबर के आखिर में दोनों सात फेर ले सकते है। एक सॉर्स ने अनुसार, 'परिणीति और राघव को शादी की कोई जल्दी नहीं है। दोनों इस समय अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। शादी करने से पहले वह अपने-अपने करियर को 100 प्रतिशत देना चाहते हैं।'
