Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का इश्क अब दुनिया के सामने आ गया है। इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जब से एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके साथ ही खबर सामने आ रही हैं कि दोनों ने चोरी-छिपे सगाई भी कर ली है और अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। अभी तक ना तो राघव चड्डा और ना ही परिणीति चोपड़ा ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी खुलकर बोला है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी साल अक्टूबर के महीने में राघव और परिणीति सात फेरे लेने वाले हैं।
Raghav Chadha and Parineeti Chopra
अक्टूबर में होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी
इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के एक करीबी ने इंडिया टुडे को बताया, 'परिणीति और राघव का रोका हो गया है। ये फैमिली अफेयर था और दोनों बहुत खुश हैं। इस साल अक्टूबर के आखिर में दोनों सात फेर ले सकते है। परिणीति और राघव को शादी की कोई जल्दी नहीं है। दोनों इस समय अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। शादी करने से पहले वह अपने-अपने करियर को 100 प्रतिशत देना चाहते हैं।' इसके साथ ही दोनों की सगाई को लेकर भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि परिणीति-राघव ने अपने रोके की खबर को रिवील नहीं किया है।
बता दें कि परिणीति चोपड़ा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उनके हाथ में सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। जिसके बाद फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस अपने रिलेशनशिप को छिपाने की कोशिश कर रही हैं, बावजूद इसके उनके चेहरे के हाव-भाव से पूरी सच्चाई पता चल जाती हैं।
