Raghav Chadha and Parineeti Chopra engagement video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) ने सगाई रचा ली है। दोनों की सगाई में कई बड़े नेता और बॉलीवुड सितारे भी नजर आए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तक ने दोनों की सगाई में पहुंचकर राघव और परिणीति को आशिर्वाद दिया है। इस बीच परिणीति चोपड़ा की बहन प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन की सगाई में पहुंची हैं। जिसके बाद अब राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा की सगाई के बाद अब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राघव, परिणीति चोपड़ा को Kiss कर रहे हैं। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा, वे माही गाना गाती नजर आ रही हैं, आइए इस क्यूट वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
Raghav Chadha and Parineeti Chopra Engagement
रोमांटिक हुए राघव और परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा वायरल वीडियो में राघव चड्डा के लिए वे माही गाने पर लिप्सिंग करती दिख रही हैं, इस बीच राघव भी एक्ट्रेस को गाल पर किस करते हैं। राघव और परिणीति का ये वायरल वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। यूजर्स का मानना है कि राघव और परिणीति एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। दोनों के बीच प्यार उमड़-उमड़कर बाहर आ रहा है। परिणीति और राघव की सगाई में नो फोन पॉलिसी है ताकि कोई भी फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर लीक न हो।
प्रियंका चोपड़ा को अब शादी का इंतजार
राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा को सगाई की बधाई देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बधाई हो टीशा और राघव...शादी का इंतजार नहीं कर सकती। आप दोनों और फैमिली के लिए बहुत खुश हूं। परिवार से मिलना बहुत मजेदार है।'
