परेश रावल की फिल्म शास्त्री विरुद्ध शास्त्री का पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म में परेश रावल, शिव पंडित, मिमी चक्रवर्ती, अमृता सुभाष, मनोज जोशी और नीना कुलकर्णी समेत कई शानदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने किया है। फिल्म को वायकॉम 18 स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म की कहानी कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित है। फिल्म में दर्शकों को कई उतार- चढ़ाव देखने को मिलने वाले है। शास्त्री विरुद्ध शास्त्री का पोस्टर फैंस को काफी दिलचस्प लग रहा है।
Paresh Rawal Movie (credit pic: instagram)
फिल्म की कहानी 7 साल के बच्चे मोमोजी पर केंद्रित है जो अपने माता- पिता और दादा - दादी के बीच फंसा हुआ है। मोमोजी की कस्टडी किसे मिलेगी। इसी के इर्दगिर्द फिल्म की कहानी को बनाया गया है। फिल्म में दर्शकों को इमोशन और ड्रामा का भरपूर डोज मिलेगा। फिल्म के रिलीज का फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
शास्त्री विरुद्ध शास्त्री का पोस्टर आया सामने
शास्त्री विरुद्ध शास्त्री की कहानी में परिवार के बीच चल रही उथल- पुथल को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी दर्शकों एक इमोशनल जर्नी पर लेकर जाएगी। फैंस पर्दे पर परेश रावल को अनोखे अंदाज में देखेंगे। परेश रावल फिल्म में मोमोजी के दादा के रोल में होंगे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो परेश रावल आखिरी बार कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा में नजर आए थे। एक्टर के पास कई फिल्में पाइपलाइन में है। एक्टर वेलकम 3 और हेराफेरी 3 में नजर आएंगे।
