Paresh Rawal in Drishyam 3: अजय देवगन( Ajay Devgan) की हिट फिल्मों में से एक दृश्यम जल्द ही अपने पार्ट 3 के साथ आ रही है। अजय देवगन और टीम इस प्रोजेक्ट पर जमकर काम कर रही है। इस सस्पेंस-थ्रिलर मूवी ने दर्शकों का दिल जीता था। दृश्यम के दोनों ही पार्ट हिट साबित हुए थे। अब इसके तीसरे पार्ट को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है। खबर सामने आई थी कि मेकर्स फिल्म में नई स्टारकास्ट भी जोड़ रहे हैं। जिसमें सबसे पहला नाम अभिनेता परेश रावल का आया था। खबर थी कि परेश रावल( Paresh Rawal) दृश्यम 3 का हिस्सा बनेंगे। अब इन्हीं खबरों पर खुद अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी है। परेश रावल ने बताया कि वह फिल्म साइन कर रहे हैं या नहीं।
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में थामा एक्टर परेश रावल ने बताया कि, उन्हें दृश्यम 3 ऑफर हुई थी। एक्टर ने कहा, " हां, मुझे दृश्यम 3 के लिए ऑफर आया था, लेकिन मुझे फिल्म में अपने किरदार को देखकर मजा नहीं आया। मेरा किरदार मुझे पसंद नहीं आया , इसलिए मैंने इसे मना कर दिया।" परेश रावल ने आगे बताया कि दृश्यम 3 की स्क्रिप्ट मजेदार है, इसकी कहानी थ्रिल से भरी हुई है लेकिन मुझे मेरे किरदार को देखकर एक्साइटमेंट नहीं हुई, इसलिए मैंने इसे मना कर दिया।
परेश रावल इन दिनों 'थामा' में नजर आ रहे हैं। आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना स्टार ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम कर रही है। अपनी बातचीत में परेश रावल ने कहा कि, सुना है फिल्म अच्छा कर रही है और लोगों को पसंद आ रही है।
कब रिलीज होगी दृश्यम 3
दृश्यम 3 को अभिषेक पाठक बना रहे हैं, जिन्होंने दृश्यम 2 को भी डायरेक्ट किया था। फिल्म में अजय देवगन( Ajay Devgan) , तब्बू( Tabu) , श्रिया शरन( Shriya Sharan) , अक्षय खन्ना( Akshaye Khanna) लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल गांधी जयंती पर रिलीज हो सकती है। दृश्यम 3 की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू हो जाएगी। इस थ्रिलर-ड्रामा फिल्म में अब नया क्या ट्विस्ट आने वाला है, यह देखना दिलचस्प होने वाला है।
