Param Sundari Advance Booking: 12 हजार से ज्यादा टिकट्स बेचने में सफल रही सिद्धार्थ-जान्हवी की फिल्म, पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

Param Sundari Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्टर जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। इस समय फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये ओपनिंग डे पर अच्छी-खासी कमाई करने में सफल रहेगी।

Param Sundari Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की नई रोमांटिक मूवी 'परम सुंदरी' कल यानी 29 अगस्त को दस्तक देने वाली है। ऑडियंस के अंदर फिल्म को लेकर काफी हाइप देखने को मिल रही है। कई लोगों को लग रहा है कि अगर 'परम सुंदरी' की कहानी में दम हुआ तो इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी होने से कोई रोक नहीं पाएगा। सब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' में बॉक्स ऑफिस पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। आइए देखें यह मूवी पहले दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में कामयाब रहती है।

Param Sundari Advance Booking

Image Source: IMDb

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' ने 3 नेशनल चेन्स में अब तक 12 हजार से ज्यादा की एडवांस बुकिंग दर्ज करा ली है। अभी इस मूवी को रिलीज होने में पूरा 1 दिन बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि 'परम सुंदरी' की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा 50 हजार के पार भी जा सकता है। फैन्स के अंदर धीरे-धीरे फिल्म को देखने की बेताबी साफ तौर पर नजर आ रही है। कई ट्रेड रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ-जान्हवी की मूवी 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने में सफल साबित हो सकती है।

End of Feed