कार एक्सीडेंट में हुई Pankaj Tripathi के जीजा की मौत, गंभीर रूप से घायल है बहन

Pankaj Tripathi's brother-in-law died: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक सड़क हादसे में उनके जीजा राकेश तिवारी की मौत हो गई है। इस हादसे में उनकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हुई है।

Pankaj Tripathi's brother-in-law died: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पंकज त्रिपाठी पर इस समय दुखों का पहाड़ सा टूट गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर उनकी बहन साबित तिवारी गंबीर रूप से घायल हैं। यह शानिवार को झारखंड के धनबाद में हुआ है। फैन्स पंकज त्रिपाठी को इस मुश्किल घड़ी में सब्र से काम लेने के लिए कह रहे हैं।

Pankaj Tripathi

प्रारंभिक जांच के अनुसार यह एक्सीडेंट शाम करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे-2 पर निरसा बाजार में हुआ था। पंकज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी और उनकी बहिन साबित तिवारी कहीं जा रहे थे और अचानक उनकी कार एक सड़क डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कपल बिहार के गोपालगंज जिले से पश्चिम बंगाल जा रहा था।

End of Feed