Palak Tiwari - Ibrahim Ali Video: पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। दोनों को एक बार फिर चर्चा में है। पलक और इब्राहिम की डेटिंग की खबरें लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि दोनों ने हमेशा एक- दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। पलक ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि इब्राहिम मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। हम एक- दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। एक बार फिर पलक और इब्राहिम करण मेहता की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।
Palak Tiwari and Ibrahim Ali Khan(credit pic: instagram)
इब्राहिम और पलक अलग-अलग गाड़ी में आए। इब्राहिम ब्लैक शर्ट और ग्रे डेनिम में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, पलक तिवारी ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दोनों को साथ में देखकर अफेयर की चर्चा शुरू हो गई है।
वायरल हुआ पलक और इब्राहिम का वीडियो
पलक और इब्राहिम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या दोनों डेट कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, ये दोनों हमेशा साथ में क्यों दिखते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि पलक स्टार किड्स की अच्छी दोस्त हैं।
पलक अक्सर बॉलीवुड के स्टार किड्स के साथ पार्टी करते हुए नजर आती हैं। इससे पहले भी पलक और इब्राहिम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थीं। इब्राहिम अली भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इब्राहिम ने अपनी फर्स्ट फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। वो सरजमीन से इंडस्ट्री में एंट्री लेंगे। इस फिल्म को बोमन ईरानी के बेट डायरेक्ट कर रहे हैं। फैंस इब्राहिम को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
