'वो इंटरफेयर नहीं करती' मां श्वेता तिवारी पर पलक का रिएक्शन, करियर को लेकर भी किया खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated May 12, 2026, 04:43 PM IST

Palak Tiwari on Mother Shweta Tiwari: एक्ट्रेस पालक तिवारी (Palak Tiwari) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपनी मां श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को लेकर बयान दिया है। तो चलिए जानते हैं कि...

Palak Tiwari on Mother Shweta Tiwari: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस पालक तिवारी (Palak Tiwari) इन दिनों अपनी फिल्मों और सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। पालक तिवारी की फिल्म और सीरीज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे है। कभी किसी फिल्म को लेकर खबर आ जाती है, तो कभी एक्ट्रेस अपनी सीरीज का प्रमोशन करती नजर आती हैं। इन सब के बीच अब पलक तिवारी का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान पलक तिवारी ने अपनी मां और एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं कि पलक तिवारी ने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा। (ये भी पढ़ें: पॉकेट मनी के लिए बाथरूम तक साफ करती थीं पलक तिवारी, श्वेता तिवारी ने किया खुलासा)

Palak Tiwari on Mother Shweta Tiwari

पलक तिवारी ने मां को लेकर कही ये बात (Image Source: Palak Tiwari Instagram)

पलक तिवारी ने कही ये बात

एक्ट्रेस पलक तिवारी एक बार फिर से चर्चाा आ गई हैं। इसकी वजह पलक तिवारी का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। अपनी मां से मिलने वाली सलाह के बारे में खुलकर बात करते हुए पलक तिवारी ने IANS को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि 'मुझे लगता है कि मम्मी के फैसले आज भी लोगों को याद रहते हैं, क्योंकि उन्होंने हमेशा बिना किसी के दबाव में आए फैसले लिए। एक कलाकार के लिए उसकी समझ और दिल की आवाज सबसे बड़ी चीज होती है। मेरी मां की सबसे अच्छी बात यही है कि वो मेरे फैसलों में बिल्कुल दखल नहीं देतीं।' (ये भी पढ़ें: इब्राहिम अली खान संग पलक तिवारी के अफेयर पर Shweta Tiwari ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'हर लड़के के साथ उसका अफेयर...')

पलक तिवारी ने मां को लेकर कही ये बात (Image Source: Palak Tiwari Instagram)

किसी काम के लिए मजबूर नहीं किया

पलक तिवारी ने इंटरव्यू में आगे कहा, 'मम्मी ने कभी मुझे किसी काम के लिए मजबूर नहीं किया। वो हमेशा मुझसे पूछती हैं कि तुम्हें ये प्रोजेक्ट बहुत पसंद है, लेकिन क्या तुम सच में ये करना चाहती हो? क्योंकि हमारी जिंदगी और सफर बहुत अलग रहे हैं। उन्होंने जिंदगी में जो देखा है और मैं जिस दौर में हूं, दोनों की कहानियां अलग हैं।' पलक ने अंत में कहा, 'मम्मी इस बात को अच्छी तरह समझती हैं। वो बस इतना पूछती हैं कि क्या कोई कहानी सच में मेरे दिल को छूती है। अगर ऐसा होता है, तो वो कहती हैं कि जरूर करो। सबसे जरूरी बात यही है कि उस कहानी से आपका जुड़ाव महसूस होना चाहिए और वो ऐसी कहानी हो जिसे आप खुद कहना चाहें।'

End of Feed