विज्ञान माने के आरोपों को Palaash Muchhal के वकील ने बताया 'पब्लिसिटी स्टंट', विवादों के बीच मंदिर पहुंचे म्यूजिक कंपोजर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 7, 2026, 11:47 AM IST

Shreyansh Mithare on Vigyan Mane Case: विज्ञान माने (Vigyan Mane) द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलाश मुच्छल (Palaash Muchhal) के वकील ने जवाब दिया है। पलाश मुच्छल के शिकायत को एकदम फर्जी बताया है।

Palaash Muchhal Advocate Shreyansh Mithare on Vigyan Mane Case: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल (Palaash Muchhal) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के साथ उनकी शादी टूटने के बाद से म्यूजिक कंपोजर को लेकर एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अब एक नया विवाद उनके नाम जुड़ गया है। स्मृति की दोस्त और सांगली के रहने वाले विज्ञान माने (Vigyan Mane) ने पलाश मुच्छल पर फाइनेंशियल फ्रॉड का आरोप लगाया था और अब उन्होंने एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। लेकिन पलाश मुच्छल के वकील ने इस पूरे मामले को खारिज करते हुए इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बताया है। (ये भी पढ़ें: Palash Muchhal की बढ़ी मुश्किलें, स्मृति मंधाना के दोस्त ने लगाया बड़ा आरोप)

Palaash Muchhal Advocate Shreyansh Mithare on Vigyan Mane Case (1)

विवादों के बीच मंदिर पहुंचे पलाश मुच्छल (Image Source: Palaash Muchhal Instagram)

पलाश मुच्छल के वकील ने कही ये बात

NDTV को दिए एक इंटरव्यू में एडवोकेट ने कहा कि 'अगर यह घटना 22 नवंबर को हुई थी और अब मई चल रहा है, तो अब तक शिकायत क्यों नहीं की गई? पहले उन्होंने सिर्फ पैसों के विवाद की बात की थी, लेकिन जातिसूचक टिप्पणी का कोई आरोप नहीं लगाया था। इससे साफ दिखता है कि उनकी नीयत सही नहीं है और वह सिर्फ सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। इसका जवाब हम कानूनी तरीके से देंगे।' (ये भी पढ़ें: पलाश मुच्छल और स्मृति मंदाना का हुआ पैचअप, जल्द होगी शादी? साथ दिखा दोनों परिवार)

केस के बेस पर कही ये बात

एडवोकेट ने कहा कि '26 तारीख को उन्होंने कई न्यूज चैनलों को इंटरव्यू दिए, जिनमें उन्होंने कहा कि पलाश मुच्छल ने उनसे 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उस कथित धोखाधड़ी को लेकर उन्होंने कहा था कि वह सांगली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे को काफी उछाला और लगातार इंटरव्यू दिए। इसके आधार पर हमने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। शुरुआत में हमने उन्हें 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा।' उन्होंने आगे कहा कि 'उसके बाद भी उन्होंने अपने बयान वापस नहीं लिए, इसलिए हमने बॉम्बे हाई कोर्ट में 11 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट पहले ही उनके खिलाफ एक रोक आदेश जारी कर चुका है, जिसमें कहा गया है कि वह मीडिया में पलाश के खिलाफ नहीं बोल सकते और न ही उन्हें बदनाम कर सकते हैं। इसके बावजूद उन्होंने इंटरव्यू देना जारी रखा, जिसके लिए हम उनके खिलाफ अवमानना याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।'

End of Feed