जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में हुए दर्दनाक आतंकी हमले ने सभी को बड़ा झटका दिया है। इस मामले में लगभग 26 लोगों की मौत हो चुकी है। वही लगभग 60 से अधिक लोग अभी घायल हैं। इस हादसे के बाद आम जनता से लेकर सेलिब्रिटीज तक को बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर (Hania Aamir) ने इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
PAK actress Hania Aamir
हानिया आमिर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस घटना से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की है। एक्ट्रेस ने लिखा-“किसी भी जगह की त्रासदी हम सभी के लिए त्रासदी है। हाल की घटनाओं से प्रभावित निर्दोष लोगों के साथ मेरी संवेदना है।
एक्ट्रेस ने क्या कहा
दर्द में, दुख में और उम्मीद में - हम एक हैं। जब निर्दोष लोगों की जान जाती है, तो दर्द सिर्फ उनका नहीं होता, यह हम सभी का होता है। चाहे हम कहीं से भी हों, दुख एक ही भाषा बोलता है। हमें हमेशा मानवता को चुनना चाहिए।” हानिया आमिर की इस स्टोरी को देखने के बाद कुछ लोग उनका साथ दे रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे है।
क्या है मामला
बता दें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) घूमने गए कई पर्यटकों को मंगलवार की देर शाम आतंकियों ने निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पूरे भारत और उसके बाहर शोक और गुस्से की लहर दौड़ रही है। इस घटना के बाद आम के साथ-साथ खास भी दुख जता रहे हैं। साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
