अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी चैप्टर 2'( Kesari Chapter 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में 'केसरी चैप्टर 2' की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसी कॉन्फ्रेंस से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे सुनने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्टर जया बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
Akshay Kumar takes a dig at Jaya Bachchan
वायरल वीडियो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बोल रहे हैं कि "कोई बेवकूफ ही होगा जो टॉयलेट एक प्रेम कथा, पैडमैन, एयरलिफ्ट, स्काईफोर्स की आलोचना करेगा। मैंने अपन दिल से बनाई है। ये फिल्म है जो लोगों को बहुत कुछ बताती है लोगों को सिखाती है। एक्टर का ये बयान सुनने के बाद जब उन्हें कहा गया कि जया बच्चन ने टॉयलेट एक प्रेम कथा के बारे में कहा था। तो अक्षय कुमार ने कहा-"अब उन्होंने कहा है तो सही ही कहा होगा। वो कह रही हैं तो सही ही बोल रही होंगी। मुझे ने लगता कि मैंने फिल्म बनाकर कोई गलती की है।"
जया बच्चन ने क्या कहा था
हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जया बच्चन ने कहा था-"फिल्म का नाम देखिए। मैं ऐसी फिल्में कभी नहीं देखूंगी। टॉयलेट: एक प्रेम कथा ये कोई नाम है? क्या ये कोई टाइटल है। प्लीज मुझे बताएं कि आप में से कितने लोग ऐसे टाइटल वाली फिल्म देखेंगे?। जब उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या वे फिल्म देखेंगे, तो केवल कुछ ने ही हाथ उठाया था। उन्होंने तुरंत जवाब दिया, 'फिल्म फ्लॉप है।'
किस रोल में नजर आएंगे अक्षय कुमार
केसरी 2 एक कोर्टरूम ड्रामा है। इस फिल्म में अक्षय सी शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जो 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ने वाले वकील हैं। केसरी चैप्टर 2 इस महीने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
