OMG 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ने उड़ाया गर्दा, फिल्म ने पार किया 130 करोड़ का आंकड़ा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 27, 2023, 10:45 AM IST

OMG2 Box Office Collection: अक्षय कुमार, पकंज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ओएमजी 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं। फिल्म ने 131 करोड़ का बिजनेस किया है। आइए जानते हैं फिल्म ने थर्ड सैटरडे को कितने करोड़ का बिजनेस किया?

OMG2 Box Office Collection: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ओएमजी 2 थिएटर्स में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने सनी देओल की गदर 2 को कड़ी टक्कर दी है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए है। फिल्म में अक्षय के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में है। फिल्म में सेक्स एजुकेशन के मुद्दे को बखूबी से दिखाया गया है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म ओह माय गॉड का सीक्वल है। ओह माय गार्ड में परेश रावल और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

End of Feed