'OMG 3' में होगी अक्षय कुमार की वापसी, डायरेक्टर अमित राय ने कन्फर्म करते हुए कहा, 'काम चल रहा है...'

'OMG 3' confirmed: पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) की सफलता के बाद अब डायरेक्टर अमित राय ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वो तीसरे पार्ट को बनाने जा रहे हैं। 'ओएमजी 3' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी अहम रोल में नजर आएंगे।

'OMG 3' confirmed: साल 2023 में अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) रिलीज हुई थी। अमित राय के निर्देशन में बनी इस मूवी में अक्षय कुमार ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी, जो उनके फैन्स को काफी पसंद भी आई थी। 'ओएमजी 2' साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'ओ माय गॉड' का सीक्वल थी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 'ओएमजी 2' की सफलता के बाद अब डायरेक्टर अमित राय ने कन्फर्म कर दिया है कि वो 'ओएमजी 3' (OMG 3) बनाने जा रहे हैं। अक्षय कुमार की वापसी पर भी अमित राय ने चुप्पी तोड़ दी है।

'OMG 3' confirmed

Pic Credit: IMDb

हाल ही में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अमित राय ने 'ओएमजी 3' की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा, 'इस मूवी की अगली किस्त जल्द ही आएगी लेकिन जो आपने देखी थी यह उससे बड़ी होने वाली है।' अक्षय कुमार की वापसी पर अमित राय ने कहा कि वो फिल्म का हिस्सा होंगे। वो फिल्म के निर्माता है और इस पर काम चल रहा है। यह साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

End of Feed