Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के टकराने की वजह से गंभीर हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 233 लोगों की जान जा चुकी है और 900 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ से लेकर सुरक्षाबलों के कई जवान राहत- बचाव के कार्य में लगे हुए हैं। इस घटना पर बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक जताया है। फिल्म मेकर विवेक अग्रिहोत्री ने समाचार एजेंसी एएनआई का वीडियो पोस्ट शेयर किया है। फिल्म मेकर ने ट्वीट कर लिखा, दुखद और शर्मनाक। 3 ट्रेने कैसे टकरा सकती हैं? जवाबदेही किसकी है? सभी परिवारों के लिए प्रार्थना। ओम शांति।
salman khan and manoj bajpayee (credit pic: instagram)
सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया दुख
सनी देओल ने ट्विटर पर लिखा, ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थन करता हूं।
सलमान खान ने ट्वीट किया, दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। भगवान मृतकों की आत्मा को शांति दे। रक्षा करें और इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से घायलों और परिवारों को शक्ति प्रदान करें।
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, मैं ओडिशा में हुए भयानक हादसों में शामिल सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं। परिवारों, दोस्तों और प्रियजनों के लिए कामना है कि वे जल्द से जल्द शक्ति पाएं और ठीक हो जाए। भगवान सब पर कृपा करें।
जूनियर एनटीआर ने ट्वीट कर लिखा, दुखद... ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना है। करीना कपूर, वरुण धवन, सोनू सूद समते कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।
