Odia singer Humane Sagar passes away: 34 साल के ओडिया सिंगर का हुआ निधन, फैंस का टूटा दिल

Odia singer Humane Sagar passes away: ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर की मौत हो गई है। इस खबर से उनके फैंस का दिल टूट गया है। काफी दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे। इस बीच अब उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए सभी को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत से सभी लोग दुखी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Odia singer Humane Sagar passes away: ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे उनके फैंस को तगड़ा झटका लग गया है। ओडिया सिंगर ह्यूमन सागर का निधन हो गया है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से वो एम्स भुवनेश्वर में भर्ती थे। इस बीच ये खबर सामने आई है कि उनकी मौत हो गई है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनकी तस्वीरें शेयर कर नम आंखों से श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Humane Sagar dies

pic credit- Humane Sagar instagram

ह्यूमन सागर की मौत से लोगों को लगा झटका

पॉपुलर ओडिया गायक ह्यूमन सागर का सोमवार शाम को मात्र 34 साल की उम्र में निधन हो गया। सागर को 14 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:10 बजे गंभीर हालत में भुवनेश्वर के एम्स के इमरजेंसी विभाग ले जाया गया था। डॉक्टरों ने बाद में पुष्टि की कि उनकी मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुई। मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चला कि उन्हें कई गंभीर बीमारियां थीं। जब सागर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उनकी जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई थी। उन्होंने लिखा, 'पॉपुलर सिंगर ह्यूमैन सागर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से चिंतित हूं। उनकी तेज और पूर्ण स्वस्थ्य की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें परिवार, संगीत और लोगों के बीच वापस जल्दी ठीक हो जाओ ह्यूमैन सागर।' सभी लोग ह्यूमन सागर की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

End of Feed