O Romeo: शाहिद कपूर से पहले इस बॉलीवुड स्टार को ऑफर हुई थी विशाल भरद्वाज की गैंगस्टर ड्रामा !! इस कारण की रिजेक्ट

Kartik Aaryan offered O' Romeo before Shahid: मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' का टीजर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गैंगस्टर ड्रामा के लिए शाहिद कपूर मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।

Kartik Aaryan offered O' Romeo before Shahid: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' का टीजर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म का टीजर देखने के बाद हरकोई इसकी तारीफ कर रहा है। 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर को विशाल भारद्वाज ने कास्ट किया है और इस मूवी में अहम रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी हुसैन उस्तारा और सपना दीदी से प्रेरित बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस गैंगस्टर ड्रामा के लिए विशाल भारद्वाज की पहली पसंद कभी भी शाहिद कपूर नहीं थे। विशाल भारद्वाज हमेशा से ही कार्तिक आर्यन को इस मूवी में लेना चाहते थे लेकिन अभिनेता इसे रिजेक्ट कर दिया था। तो चलिए जानते हैं क्यों कार्तिक आर्यन ने यह गैंगस्टर ड्रामा नहीं की।

Kartik Aaryan offered O' Romeo before Shahid

'ओ रोमियो' के लिए शाहिद नहीं थे पहली पसंद

खबरों के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने विशाल भारद्वाज यह मूवी फाइनल कर ली थी। 2024 में ऐसी अफवाहें फैली थीं कि निर्देशक ने हुसैन उस्तारा से प्रेरित एक किरदार कार्तिक आर्यन को ऑफर किया था। हालांकि जब इस बारे में कार्तिक आर्यन को पता चला तो उन्होंने इस मूवी को सब्जेक्ट को देखते हुए फिल्म को करने से मना कर दिया था। कार्तिक आर्यन के ना कहने एक बाद विशाल भरद्वाज ने मुख्य भूमिका के लिए अपने पसंदीदा एक्टर शाहिद कपूर से कांटेक्ट कर उन्हें फाइनल किया।

End of Feed