सलवार सूट पहन मंदिर पहुंचीं Ajay Devgn की बेटी Nysa Devgn, यूजर्स बोले- 'काजोल ने क्लास लगाई है...'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 9, 2023, 10:20 AM IST

Kajol and Ajay Devgn Daughter nysa devgn gets trolled for desi Look: स्टार किड्स में न्यासा देवगन के भी ग्लैमरस लुक्स काफी चर्चा में रहते हैं। फिलहाल, न्यासा ने अपने संस्कारी अवतार से सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर न्यासा के ड्रेसिंग को देख यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

Nysa Devgn gets trolled for desi Look: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है लेकिन सुर्खियों में खूब रहती हैं। अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन रविवार को सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। अपने देसी लुक से न्यासा देवगन एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। उनके इस लुक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सोशल मीडिया पर न्यासा की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।

ajay devgan and kajol daughter nysa devgan

ajay devgan and kajol daughter nysa devgan

काजोल और बेटी न्यासा देवगन दोनों को ही इस दौरान एथनिक आउटफिट में मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया। Nysa Devgan इस दौरान सफेद कुर्ता, सलवार और दुपट्टे में नजर आईं। तो वहीं काजोल फ्लोरल कुर्ते में थीं और ब्राउन सनग्लासेज पहने हुए थीं। न्यासा के हाथ में पूजा की थाली, प्रसाद और गले में चुनरी दिखी। इस अंदाज को देख फैंस कमेंट कर रहे हैं कि क्या अब न्यासा देवगन को ट्रोल नहीं किया जाएगा। उन्होंने इमेज साफ करने के लिए ये कदम उठाया है।

End of Feed