Nushrratt Bharuccha on Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurana) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) इसी महीने 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस नुसरत भरूचा फिल्म ड्रीम गर्ल में लीड एक्ट्रेस के तौर पर शामिल थीं। हालांकि फिल्म के दूसरे पार्ट में अनन्या पांडे ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। फिल्म से बाहर होने के बाद अब नुसरत भरूचा का दर्द फूट गया है। सोशल मीडिया पर नुसरत भरूचा का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने मूवी से रिप्लेस होने पर मेकर्स पर निशाना साधा है। नुसरत भरूचा ने साफ कर दिया है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों उन्हें फिल्म से रिप्लेस किया गया है, इसकी कोई एक वजह भी उन्हें समझ नहीं आ रही है। एक्ट्रेस के अनुसार यह सब काफी अनफेयर है और इन चीजों से उन्हें बुरा भी लगता है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Nushrratt Bharuccha in Dream Girl 2
यह भी पढ़ें-Gadar 2 के सपोर्ट में Akshay Kumar ने गाया 'उड़जा काले कावां', सनी पाजी के हो गए 'जबरा फैन'
नुसरत भरूचा ने जताया दुख
नुसरत भरूचा हमारी सहयोगी ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं ड्रीम गर्ल 1 का हिस्सा थी और मुझे ये टीम काफी पसंद थी। मैं उनके साथ काम करना काफी मिस करती हूं। लेकिन उन्होंने मुझे ड्रीम गर्ल 2 में कास्ट नहीं किया, इसकी वजह केवल वही बता सकते हैं। इसके पीछे कोई लॉजिक नहीं है। लेकिन उन्होंने मुझे कास्ट क्यों नहीं किया ये सोचकर बुरा लगता है। मैं भी एक इंसान हूं तो जाहिर है कि बुरा लगेगा। साथ ही ये अनफेयर भी लगता है।'
