बाली में हादसे का शिकार हुईं Nushrratt Bharuccha, चोट के बाद अस्पताल में चल रहा इलाज

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2026, 04:06 PM IST

Nushrratt Bharuccha Accident News: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इन दिनों बाली में हैं, लेकिन वहां से उनके फैंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है।

Nushrratt Bharuccha Accident News: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस इन दिनों काम के सिलसिले में इंडोनेशिया के बाली गई हुई थीं। इसी दौरान फिल्म छोरी 2 (Chhorii 2) फेम एक्ट्रेस के साथ एक हादसा हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं। हालांकि, अभी तक नुसरत भरूचा की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वो फिलहाल बाली में ही हैं।

Nushrratt Bharuccha Accident News

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ हुआ हादसा (Image Source: Nushrratt Bharuccha Instagram)

नुसरत भरूचा का हुआ एक्सीडेंट

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह नुसरत भरूचा से जुड़ी एक रिपोर्ट है, जिसमें बताया गया है कि एक्ट्रेस हादसे का शिकार हो गई हैं। जिसने सबको हैरान कर दिया है। एनडीटीवी के मुताबिक, ये घटना बाली में हुई। नुसरत को वहां के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उन्हें मेडिकल केयर मिल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उन्हें बाली में अपना स्टे बढ़ाना पड़ा है। हालांकि, एक्ट्रेस को किस तरह की चोट लगी है और उनकी हालत कितनी गंभीर है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नुसरत भरूचा ने हादसे से करीब एक हफ्ते पहले बाली से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों से उनके वहां मौजूद होने की जानकारी मिली थी। फिलहाल एक्ट्रेस ने हादसे या अपनी चोट को लेकर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

End of Feed