Shahid Kapoor in No Entry 2: शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के रोमांटिक हीरो के तौर ओअर जाने-जाते हैं। दर्शकों को इस समय शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'कॉकटेल 2' का इंतजार है। इस मूवी में शाहिद कपूर को रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन के साथ अपोजिट देखा जाएगा। फिल्म का एक गाना भी रिलीज किया गया, जो फैन्स को काफी पसंद भी आया। 'कॉकटेल 2' की रिलीज से पहले अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शाहिद कपूर को मेकर्स ने 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) में लेने का मन बनाया है। (इसे भी पढ़ें: AA23: तीसरी बार Allu Arjun संग बनेगी Pooja Hegde की जोड़ी !! इस डायरेक्टर ने किया कमाल)
'नो एंट्री 2' में दिखाई देंगे शाहिद कपूर (Pic Credit: Instagram)
'नो एंट्री 2' में नजर आएंगे शाहिद कपूर
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'नो एंट्री 2' में वरुण धवन और अर्जुन कपूर को अहम रोल में देखा जाएगा। अब इस फिल्म में शाहिद कपूर की एंट्री हो गई है। मेकर्स ने जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट शाहिद कपूर को सुनाई तो उन्हें यह काफी पसंद आई है। शाहिद कपूर जल्द ही इस मूवी के कॉन्ट्रैक्ट को साइन करेंगे। वरुण-अर्जुन और शहीद की तिकड़ी फिल्म 'नो एंट्री 2' में दर्शकों को एंटरटेन करने में कामयाब हो सकती है। (इसे भी पढ़ें: Nani की फिल्म 'The Paradise' को नहीं किया जाएगा रीशूट, मेकर्स तय समय पर करेंगे रिलीज)
बता दें 'नो एंट्री 2' में पहले मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ को भी कास्ट किया था। किसी कारण दिलजीत दोसांझ ने यह फिल्म बीच में ही छोड़ दी है। अब दिलजीत दोसांझ की जगह मेकर्स ने वरुण धवन को कास्ट किया है। इस मूवी की शूटिंग बीते साल जून से शुरू होनी थी। 'नो एंट्री 2' साल 2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' का नेक्स्ट पार्ट है। 'नो एंट्री' में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिकड़ी देखने को मिली थी।
'ओ रोमियो' में नजर आए थे शाहिद कपूर
शाहिद कपूर को इस साल फिल्म 'ओ रोमियो' में देखा गया था। विशाल भारद्वाज ने फिल्म का निर्देशन किया था। शाहिद कपूर के अलावा फिल्म 'ओ रोमियो' में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल, अरुणा ईरानी और राहुल देशपांडे को अहम भूमिका में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
