'No Entry 2' से बाहर हुए दिलजीत दोसांझ, Anees Bazmee ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'मैं सफाई नहीं देता...'

Anees Bazmee on Diljit Dosanjh Out From No Entry 2: मीडिया की कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) छोड़ दी है। इन खबरों पर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने दिलजीत दोसांझ के फिल्म छोड़ने पर बड़ा बयान दिया है।

Anees Bazmee on Diljit Dosanjh Out From No Entry 2: पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को इन दिनों बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। दिलजीत दोसांझ को लेकर खबरें थी कि उन्हें 'नो एंट्री 2' मूवी में कास्ट किया गया है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा अर्जुन कपूर और वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले आईं रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) दिलजीत दोसांझ ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। 'नो एंट्री 2' से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने की खबरों पर अब डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने बड़ा खुलासा किया है।

Anees Bazmee on Diljit Dosanjh Out From No Entry 2

न्यूज18 से बात करते हुए अनीस बज्मी ने बताया कि वो दिलजीत दोसांझ के 'नो एंट्री 2' से बाहर होने से परेशान नहीं हैं। अनीस बज्मी ने बताया कि वो खुश हैं क्योंकि फिल्म बन रही है और इससे बड़ी बात कोई और नहीं है। अनीस बज्मी ने कहा, 'किसी भी फिल्म की कास्टिंग में बदलाव होना उनके करियर के लिए नई बात नहीं है। ऐसा बिलकुल नहीं है कि मैंने हमेशा फर्स्ट चॉइस के साथ ही काम किया है। मैंने कई बार सेकंड और थर्ड चॉइस के साथ भी काम किया है। ऑडियंस ने हमेशा आखिरी फैसले को ही प्यार दिया है।'

End of Feed