No Cameo of Thalapathy Vijay in Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मचअवेटेड फिल्म 'जवान' (Jawan) सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। जिस तरह की उम्मीद फैन्स ने फिल्म से की थी, ये उसे पूरा करने में सफल रही है। लोगों फिल्म को देखने के बाद इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि एक बात है जो मेकर्स को अभी भी खल रही है। जिन-जिन लोगों को लग रहा था कि शाहरुख खान की 'जवान' में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) का धांसू कैमियो होगा, अब उन्हें थोड़ी निराशा होने वाली है। पूरी फिल्म खत्म होने के बाद भी इसमें थलापति विजय की झलक कहीं भी देखने को नहीं मिलती है।
'जवान' रिलीज होने से पहले लगातार खबरें आ रही थीं कि इसमें थलापति विजय धमाकेदार कैमियो करते दिखाई देंगे। फिल्म रिलीज होने के बाद इसमें कहीं भी विजय दिखाई नहीं देते हैं। थलापति विजय का 'जवान' में कैमियो ना होने की वजह से फैन्स निराश हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार ने कन्फर्म कर दिया था कि थलापति विजय फिल्म का हिस्सा नहीं है।
बता दें शाहरुख खान स्टारर 'जवान' में थलापति विजय का कैमियो तो नहीं है लेकिन संजय दत्त की एंट्री देख फैन्स की जान में जान आ जाती हैं। संजय दत्त के फिल्म का हिस्सा होने की खबरें सच्ची निकली हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी थोड़ी देर के लिए हैं। दर्शकों की ओर से शाहरुख खान स्टारर को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि 'जवान' पहले दिन 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
