Kareena-Karishma Kapoor at Nirmal Kapoor Funreal: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर( Anil Kapoor) की माता निर्मल कपूर( Nirmal Kapoor) का बीती रात शुक्रवार को निधन हो गया। आज दिन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए स्टार्स की भीड़ उमड़ रही थी। सोनम कपूर( Sonam Kapoor) -जाह्नवी कपूर( Janhvi Kapoor ) और कपूर परिवार का हर व्यक्ति उनके अंतिम संस्कार में नजर आए। अब शाम को करीना और करिश्मा कपूर भी नम आंखें लेकर पहुंची। दोनों एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया।
हाल ही में सामने आए पैपराजी वीडियो में करीना कपूर( Kareena Kapoor ) और करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor ) को साथ में देखा जा सकता है। दोनों एक्ट्रेस निर्मल कपूर ( Nirmal Kapoor ) को आखिरी अलविदा कहने पहुंची। करीना कपूर और करिश्मा एक साथ गाड़ी में आई थी, दोनों बहनों के चेहरे पर उदासी की झलक साफ देखी जा सकती है।
अभिनेत्री रानी मुखर्जी, जिन्होंने नायक और कलकत्ता मेल जैसी फिल्मों में अनिल कपूर के साथ काम किया है, भी अनिल के घर पहुंचीं। उनके साथ मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी थीं। इसी के साथ फराह खान और गौरी खान को भी स्पॉट किया गया। दोनों स्टार्स कपूर परिवार का दुख बांटने आई थी।
बात करें निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा की तो बोनी कपूर ने फैंस के साथ साझा किया है "प्रार्थना सभा 5 मई 2025 को निर्मल सुरिंदर कपूर (27 सितंबर 1934- 2 मई 2025) की याद में, एक अच्छे जीवन के सम्मान के लिए प्रार्थना में हमारे साथ जुड़ें।
