'Salaam-E-Ishq' के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगे Akshay Kumar, मेकर्स ने रातोंरात किया बाहर

Akshay Kumar Out From Salaam-E-Ishq: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक निखिल आडवाणी की 'सलाम-ए-इश्क' से अक्षय कुमार का पत्ता कट गया है।

Akshay Kumar Out From Salaam-E-Ishq: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। लगभग 15 सालों के बाद प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने साथ मिलकर 'भूत बंगला' पर काम किया था। खास बात यह है कि 'भूत बगंला' बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा दुनिया भर में पार कर चुकी है। 'भूत बगंला' के बाद ऐसी भी खबरें आ रही थी कि अक्षय कुमार को फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' (Salaam E Ishq) के सीक्वल में देखा जाएगा, जिसे निखिल आडवाणी (Nikkhil Advani) डायरेक्ट करने जा रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स ने फैन्स को निराश किया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अक्षय कुमार इस सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। (इसे भी पढ़ें: कुंडल-मांग टीका बेचती है बॉबी देओल की एक्स-गर्लफ्रेंड, 1st पति से हुआ तलाक... 80's में थी स्टारनी)

Akshay Kumar Out From Salaam-E-Ishq

'सलाम-ए-इश्क' का हिस्सा नहीं हैं अक्षय कुमार (Pic Credit: Instagram)

'सलाम-ए-इश्क' में नहीं होंगे अक्षय कुमार

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' के सीक्वल बनने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी भी खबर थी कि फिल्म में अक्षय कुमार को देखा जाएगा लेकिन पोर्टल के अनुसार अक्षय कुमार ने इस फिल्म को साइन नहीं किया है। सूत्र ने बताया कि सीक्वल बन भी सकता है और नहीं भी लेकिन अक्षय कुमार इसका हिस्सा नहीं होंगे। अक्षय कुमार के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर पूरी तरह बेबुनियाद हैं। (इसे भी पढ़ें: ज्योति सिंह ने पति Pawan Singh पर कसा तंज, बोलीं 'औरत की हाय तुम्हें बर्बाद...')

कई प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के पास इस समय एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में अभिनेता ने अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म की शूटिंग को पूरा किया है, जिसमें अक्षय कुमार को विद्या बालन के साथ देखा जाएगा। इसके अलावा वो अहमद खान के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का भी हिस्सा होंगे। इस मूवी में कई एक्टर्स को बड़े परदे पर देखा जाएगा। साल 2026 के अंत में अक्षय कुमार को फिल्म 'हैवान' में सैफ अली खान के साथ देखा जाएगा।

End of Feed