'Vedaa' की असफलता के लिए Nikkhil Advani ने 'स्त्री 2' को ठहराया जिम्मेदार, बोले 'रिलीज डेट को बदला जा...'

Nikkhil Advani on Vedaa Failed to perform: साल 2024 में 15 अगस्त के दिन जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। 'वेदा' के डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने फिल्म ने फ्लॉप होने का कारण अब श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' को बताया है।

Nikkhil Advani on Vedaa Failed to perform: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर मूवी 'वेदा' (Vedaa) 15 अगस्त के दिन रिलीज ही थी। फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ लीड रोल में अभिषेक बनार्जी और शरवरी नजर आई थीं। फिल्म क्रिटिक और ऑडियंस की ओर से इसे शानदार रिव्यू भी मिले थे लेकिन 'वेदा' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल नहीं रही। 'वेदा' के असफल बॉक्स ऑफिस पर इसके डायरेक्टर निखिल आडवाणी (Nikkhil Advani) ने अब श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' (Stree 2) को जिम्मेदार ठहराया है।

Nikkhil Advani on Vedaa Failed to Perform on Box office

पीटीआई से बात करते हुए निखिल आडवाणी ने कहा कि 'वेदा' ने फिल्म 'स्त्री 2' के साथ 15 अगस्त के दिन बड़े परदे पर दस्तक दी थी। निखिल आडवाणी ने यह भी कहा कि जब किसी ने उनसे पूछा कि जॉन अब्राहम स्टारर में क्या ऐसा बदलाव किया जाता ताकि यह मूवी बॉक्स ऑफिस धांसू कमाई कर पाती? निर्देशक ने कहा, 'मैं सिर्फ यह बदलना चाहता कि स्त्री 2 एक अच्छी मूवी नहीं थी।' निखिल आडवाणी के बयान से ऐसा लग रहा है कि 'स्त्री 2' की वजह से 'वेदा' का बॉक्स ऑफिस प्रभावित हुआ था।

End of Feed