This Actress Was First Choice for Dil Dhadakne Do: जोया अख्तर की 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ आज भी अपनी शानदार स्टारकास्ट और कहानी के लिए याद की जाती है। फिल्म में अनिल कपूर की पत्नी नीलम का किरदार शेफाली शाह ने निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोल के लिए शेफाली शाह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं? इस मूवी के लिए सबसे पहले टीवी और फिल्म एक्ट्रेस निकी वालिया का नाम सामने आया था। उनके मुताबिक, फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी थी लेकिन शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले उन्हें इस रोल से हटा दिया गया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Pawan Singh से शादी करने वाली थीं Amrapali Dubey !! भोजपुरी बवाल स्टार ने किया बड़ा खुलासा)
इस हसीना को शेफाली शाह ने किया था रिप्लेस (Pic Credit: Instagram)
जोया अख्तर ने UK से बुलाया था
Buzzzooka Prime से बात करते हुए निकी वालिया ने बताया कि जोया अख्तर ने उन्हें खास तौर पर यूके से भारत बुलाया था। उन्होंने फिल्म की टीम के साथ सीन रीडिंग और कई मीटिंग्स भी की थीं। निकी के मुताबिक, फिल्म के लिए उनकी तारीखें भी तय हो चुकी थीं और यहां तक कि टीम ने उनका पासपोर्ट भी ले लिया था। उन्हें लगा था कि अब फिल्म में उनका रोल लगभग पक्का हो गया है। वो भारत वापस लौटने वाली थीं और घर पर निकी ने बोल दिया था कि उन्हें करीब दो-तीन महीने क्रूज पर रहना पड़ेगा।
शूटिंग से एक दिन पहले आया फोन
निकी वालिया ने बताया घर लौटने से ठीक एक दिन पहले उन्हें जोया अख्तर का फोन आया। डायरेक्टर ने उनसे माफी मांगी और कहा कि वो अब इस मूवी में उन्हें नहीं ले पाएंगे। निकी ने बताया कि यह खबर सुनकर वो काफी दुखी हो गई थीं। हालांकि उन्होंने जोया अख्तर या फिल्म की टीम के फैसले को लेकर कोई नाराजगी नहीं जताई। उन्होंने कहा कि उनके मन में आज भी कभी-कभी यह ख्याल आता है कि काश उन्हें वह रोल मिल जाता। लेकिन वह मानती हैं कि जो होना होता है, वही होता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ‘एयरलिफ्ट’ के डायरेक्टर संग बनेगी Akshay Kumar की जोड़ी, रिएलिस्टिक फिल्म से मचाएंगे धमाल)
शेफाली शाह को क्यों मिला रोल?
निकी वालिया ने यह भी बताया कि उन्हें लगता है कि शेफाली शाह को यह किरदार देने का फैसला पूरी तरह क्रिएटिव कारणों से लिया गया होगा। उनके मुताबिक शायद फिल्म की टीम को लगा कि उनकी पर्सनैलिटी किरदार के लिए ज्यादा ठीक है। वहीं शेफाली शाह ऐसे संवेदनशील और कमजोर नजर आने वाले किरदारों में ज्यादा फिट बैठती थीं।
