पहली रसोई पर नई-नवेली दुल्हन Kriti Kharbanda ने बनाया हलवा, दादी सास ने चखते ही दिया नेग

Kriti Kharbanda makes first Rasoi: हाल ही में कृति( Kriti Kharbanda) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ससुराल की पहली रसोई की झलकियां दिखाई। कृति ने रसोई में हलवा बनाते हुए फोटो साझा की, इस फोटो में कृति सुनहरा सूजी का हलवा बना रही है।

Kriti Kharbanda makes first Rasoi: बॉलीवुड का नवविवाहित जोड़ा कृति खरबन्दा( Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट( Pulkit Samrat) इन दिनों अपनी शादी की रस्मों में व्यस्त नजर आ रहा हैं। कुछ दिन पहले अदाकारा ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थी जिसे देख फैंस का दिल झूम उठा था। उसके बाद कृति के वेलकम की वीडियो सामने आई थी, वहीं आज कृति ने अपने ससुराल वालों के लिए हलवा बनाया। आइए आपको बताते हैं कृति के पहली रसोई कैसी थी।

Kriti Kharbanda makes first Rasoi

हाल ही में कृति( Kriti Kharbanda) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ससुराल की पहली रसोई की झलकियां दिखाई। कृति ने रसोई में हलवा बनाते हुए फोटो साझा की, इस फोटो में कृति सुनहरा सूजी का हलवा बना रही है। हलवा दिखने में बेहद स्वादिष्ट नजर आ रहा है। दूसरी तस्वीर में कृति ने अपनी दादी सास के साथ फोटो डाली है, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया है कि दादी से अप्रूव हो गया। कृति की पहली रसोई की पीक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर नजर डाले तो एक्ट्रेस ने गुलाबी रंग का सूट पहना है उनके चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। हाथ में चूड़ा गले में मंगलसूत्र पहनकर कृति बेहद प्यारी नजर आ रही हैं।

End of Feed