नील नितिन मुकेश और शाहरुख खान के 2009 के फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में नील नितिन मुकेश ने अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख खान को "शट अप" कहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने नील नितिन मुकेश को जमकर ट्रोल किया था। अब सालों बाद नील नितिन मुकेश ने इसपर चुप्पी तोड़ी है।
Neil Nitin Mukesh
कई लोगों ने नील नितिन मुकेश का सपोर्ट किया था और कहा था कि शाहरुख खान ने नील नितिन मुकेश के नाम का मजाक बनाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नील नितिन मुकेश ने इसपर बातें कही है। जब शाहरुख के साथ हुई घटना के बारे में पूछा गया तो नील ने कहा, "मेरा सिंपल सा मनाना है मैं शाहरुख को पसंद करता हूं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि मैं अपने सीनियर्स को कभी 'शट अप' नहीं कहूंगा, लेकिन यह एक शो था और वहां बहुत सारी चीजें चल रही थीं। वह बातचीत पूरी तरह से अलग है और मैं उसके बारे में बात भी नहीं कर रहा हूं।"
मुझे पता है कि मेरे दादा कौन हैं
नील नितिन मुकेश ने कहा कि वह अपने परिवार की विरासत को सभी को नहीं समझा सकते हैं, उन्होंने कहा, "लेकिन अगर आज लोग यह कहते हैं, अगर मैं अपने माता-पिता, अपने दादा के नाम के प्रति अपनी भावनाओं को रखना चाहता हूं, तो मैं सभी को यह कैसे समझा सकता हूं? मैं इसे समझता हूं, मेरा परिवार इसे समझता है, और यह मेरे लिए पर्याप्त से अधिक है। अगर वे मजाक करना चाहते हैं, तो उन्हें करने दें। आप नील नितिन मुकेश नहीं हैं। आपके पास ऐसी कोई विरासत नहीं है, इसलिए आप इसका मजाक उड़ाएंगे। मुझे गर्व है कि हम 'मुकेश के 100 साल' का जश्न मना रहे हैं। मुझे पता है कि मेरे दादा कौन हैं।"
कहां से शुरू हुआ था विवाद
2009 के फिल्मफेयर अवार्ड्स के दौरान, शाहरुख खान ने नील नितिन मुकेश से उनके "तीन नामों" के बारे में पूछा था। उन्होंने मजाक में कहा, "नील नितिन मुकेश, भैया सरनेम कहां पर है? सारे के सारे फर्स्ट नेम्स हैं? तुम्हारे पास सरनेम क्यों नहीं है?
