Neetu Kapoor ने Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की बेटी के नाम पर तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो

Neetu Kapoor on Ranbir-Alia daughter name: अदाकारा नीतू कपूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि अभी उन्होंने अपनी पोती का नाम नहीं सोचा है। कुछ दिनों में वो डिसाइड करेंगी कि रणबीर-आलिया की बेटी का नाम क्या रखा जाए। नीतू कपूर पोती के जन्म के बाद लगातार मीडिया से मुलाकात कर रही हैं।

Neetu Kapoor on Ranbir-Alia daughter name: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बीते रविवार की दोपहर अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद से ही उनके फैंस सातवें आसमान पर हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी पत्नी आलिया भट्ट को लेकर रविवार की सुबह मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंच गए थे, जहां दोनों की बेटी ने अपनी पहली सांस ली। रणबीर आलिया की बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं और उसके बारे में हर एक जानकारी हासिल करना चाहते हैं। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) लगातार मीडिया के सामने आ रही हैं और अपनी नन्ही पोती के बारे में जानकारी दे रही हैं। नीतू कपूर ने मीडिया को बताया है कि उनकी पोती और बहू आलिया भट्ट दोनों एकदम ठीक हैं।

Neetu Kapoor ने Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की बेटी के नाम पर तोड़ी चुप्पी

Neetu Kapoor ने Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की बेटी के नाम पर तोड़ी चुप्पी

नीतू कपूर ने मीडिया से अपनी पोती के नाम के बारे में भी बात की। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्होंने अपनी पोती का नाम डिसाइड किया है तो उन्होंने कहा, 'नहीं अभी तो वो पैदा ही हुई है। अभी वो छोटी है, हम जल्द ही उसका नाम रखेंगे। अभी उसका कुछ नाम नहीं रखा है।'

End of Feed