बच्चन परिवार में नहीं होता किसी भी तरह का झड़गा, नव्या नवेली नंदा ने खोले ननिहाल के सारे राज

Navya Naveli Nanda talk about Bachchan Family: नव्या का कहना है कि जो माहौल उनके पॉडकास्ट में दिखता है, वही उनके असली जीवन का हिस्सा भी है। हम सभी घरवाले कुछ इस तरह से रहते हुए भी एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। अपनी बातचीत में नव्या ने आरध्या का भी जिक्र किया।

Navya Naveli Nanda talk about Bachchan Family: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने कुछ समय पहले अपना एक पॉडकास्ट चैनल शुरू किया था। इस शो में नव्या के साथ उनकी नानी जया बच्चन और उनकी मां श्वेता बच्चन नजर आती थी। ये तीनों मिलकर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करती थी। हालांकि इस पॉडकास्ट में तीनों के बीच बहस भी हो जाया करती थी। जिसे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जाता था। हाल ही में नव्या नंदा ने बताया कि उनके घर में झड़गा कभी न्ही होता है। घर के बड़े से लेकर सबसे छोटे सदस्य के बर्ताव के बारे में नव्या ने बताया।

Navya Naveli Nanda talk about Bachchan Family

Image Source: X

मोजो स्टोरी के साथ एक खुली बातचीत में नव्या नवेली नंदा( Navya Naveli Nanda) ने अपने नाना-नानी और परिवार से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनके नाना अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) और नानी जया बच्चन( Jaya Bachchan) उनके जीवन पर काफी प्रभाव किया है। नव्या ने कहा, “मैंने बचपन से ही अपने नाना-नानी के साथ बहुत वक्त बिताया है, और आज भी साथ रहती हूँ। यह आजकल के युवाओं में बहुत कम देखने को मिलता है। हम आपस में झगड़ते नहीं हैं, बल्कि कई मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। हमारी बातचीत में हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।”

End of Feed