Nana Patekar Upcoming Movies List: भले ही बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन वो इस दुनिया से जाने के बाद भी सिनेमा को अलविदा नहीं कर पाए हैं। 8 अक्टूबर के दिन नाना पाटेकर की मृत्यु की खबर ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। जल्द ही वो पंचतत्वों में विलीन हो जाएंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके अंतिम संस्कार के बाद उनकी 3 बड़ी फिल्में रिलीज होगी, जिन्हें देखकर दर्शक की आंखें नम होंगी। आइए आपको अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको नाना पाटेकर की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं...
Nana Patekar Upcoming Movies: मौत के बाद इन 3 फिल्मों में दिखेंगे नाना पाटेकर, देखें लिस्ट
ईठा (Eetha)
डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की अपकमिंग बायोपिक मूवी ईठा 2026 की बहुचर्चित मूवीज में से एक है, जिसमें दर्शक श्रद्धा कपूर की अदाकारी देखने के लिए बेताब हैं। महाराष्ट्र की लावणी और तमाशा परफॉर्मर विठाबाई नारायणगावकर की इस बायोपिक ड्रामा में नाना पाटेकर का भी अहम रोल होहा। ये फिल्म 4 दिसम्बर 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नाना पाटेकर मराठी कलाकार हैं, जिस कारण दर्शक उन्हें ईठा में देखे के लिए बेहद उत्साहित हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Nana Patekar Last Rites Live Updates: नाना पाटेकर का आज पुणे में होगा अंतिम संस्कार, डोणजे गांव स्थित घर पर दी जाएगी अंतिम विदाई
शक्ति शालिनी (Shakti Shalini)
मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की शक्ति शालिनी नाना पाटेकर की मेगा बजट मूवी है, जिसमें अनीत पड्डा अहम रोल में दिखेंगी। इस फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नाना पाटेकर और अनीत पड्डा के साथ-साथ विनीत कुमार सिंह भी अहम रोल में दिखेंगे। ये फिल्म पहले क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन अब मेकर्स इसे साल 2027 में रिलीज करने की सोच रहे हैं। असल में क्रिसमस 2027 पर शाहरुख खान की किंग रिलीज होनी है, जिस कारण मेकर्स क्लैश को टाल रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shakti Shalini-King का क्लैश टला... 2027 में डराएंगी Aneet Padda
द कन्फेशन ऑफ मैरी (The Confession of Mary)
नाना पाटेकर की इस मूवी के बारे में भारतीयों को बहुत कम पता है लेकिन विदेश में इसकी काफी चर्चा है। इसे नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्मकार अनंत नारायण महादेवन ने बनाया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर एक पादरी के रोल में दिखेंगे, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। द कन्फेशन ऑफ मौरी केरला में हुए 1966 मरियाकुट्टी मर्डर केस से प्रेरित है।
नाना पाटेकर हमेशा अपने शानदार रोल्स के लिए जाने जाते रहे। उन्होंने हमेशा कोशिश की कि वो हर फिल्म में हटकर रोल करें। अगर उनकी अपकमिंग मूवीज की लिस्ट देखेंगे तो पाएंगे कि ये तीनों ही काफी अलग हैं। वैसे आप इनमें से किसके लिए एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
