Nana Patekar Last Rites: पुणे में होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, PM Modi ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर को पुणे में अंतिम विदाई दी जाएगी। नाना पाटेकर की मृत्यु 8 अक्टूबर 2026 को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई, जिसके बाद से ही देश में गम का माहौल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कार्डियक अरेस्ट से हुई नाना पाटेकर की मृत्यु
  • पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके दी श्रद्धांजलि
  • पुणे में होगा अंतिम संस्कार

Nana Patekar Last Rites: 8 अक्टूबर 2026 की सुबह सिनेमाप्रेमियों के लिए एक दुखभरी खबर लेकर आई है। भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर 2026 के दिन अपनी अंतिम सांस ली। नाना पाटेकर की मृत्यु कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। नाना पाटेकर को जब कार्डियक अरेस्ट आया तब वो अपने गोवा स्थित डोना पाउला घर पर बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका त्वरित इलाज शुरू किया गया लेकिन डॉक्टिर्स ने कुछ समय के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर के यूं अचानक चले जाने से सिनेमा इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दोड़ पड़ी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर कलाकार नाना पाटेकर, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस

Nana Patekar Last Rites: पुणे में होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, PM Modi ने दी श्रद्धांजलि

Nana Patekar Last Rites: पुणे में होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, PM Modi ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में होगा Nana Patekar का अंतिम संस्कार

टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार, एक्टर नाना पाटेकर का शव गोवा से जल्द ही पुणे लाया जाएगा। यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार मुंबई की जगह पुणे में होगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Nana Patekar Death: रात 2:30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, बोले- 'ठीक महसूस नहीं हो रहा...'

PM Narendra Modi ने ट्वीट करके दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के यूं अचानक चले जाने से देशभर में शोक का माहौल है। सिनेमाजगत के सितारों के साथ-साथ बाकी सभी लोग भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नाना पाटेकर की अदाकारी के फैन थे। पीएम मोदी ने सुबह-सुबह ट्वीट करके एक्टर को श्रद्धांजलि दी और सिनेमाजगत में दिए गए उनके योगदान को सराहा है।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, "बहुत ही कम एक्टर्स में वो गहनता, विशिष्टता और दमदार व्यक्तित्व देखने को मिला है, जो नाना पाटेकर जी ने पेश किया है। उन्होंने हर भूमिका को शानदार तरीके से निभाया और किरदारों को जीवंत कर दिया। उनके काम को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। नाना जी अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए हमेशा याद किए जाते रहेंगे, जिन्हें शेयर करने से वो कभी भी डरते नहीं थे। हिन्दी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनके निधन से सिनेमाजगत को गहरी श्रति पहुंची है। मैं नाना जी के मित्रों, परिवार और देश-विदेश में मौजूद उनके फैन्स के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ॐ शांति।"

End of Feed