Ramayana के नाम पर मचे बवाल के बीच राम गोपाल वर्मा ने रखी अपनी बात, नमित मल्होत्रा के समर्थन में कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 12, 2026, 12:48 PM IST

Ram Gopal Varma on Ramayana Title Controversy: रणबीर और यश की ‘रामायण’ के नाम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। फिल्म के साथ मेकर का नाम लेने पर विवाद हो गया है। अब इसको लेकर राम गोपाल वर्मा ने...

Ram Gopal Varma on Ramayana Title Controversy: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) इन दिनों रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) की ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर लगातार अपनी राय रख रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद से ही इसकी कहानी, किरदारों और भव्यता पर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग फिल्म को ‘नमित मल्होत्रा की रामायण’ कहे जाने पर सवाल उठा रहे हैं। उनका मानना है कि रामायण महर्षि वाल्मीकि (Valmiki) की रचना है और इसके साथ किसी निर्माता का नाम जोड़ना ठीक नहीं है। इस बहस के बीच राम गोपाल वर्मा ने अपनी बात रखी है। तो चलिए जानते हैं कि राम गोपाल वर्मा ने फिल्म रामायण को लेकर क्या कहा है।

Ram Gopal Varma on Ramayana Title Controversy

‘नमित मल्होत्रा की रामायण’ कहने से वाल्मीकि का नाम नहीं मिटता, फिल्म के नाम पर उठे विवाद में बोले राम गोपाल वर्मा (Image Source: IMDb/ Reddit)

'रामायण' के टाइटल विवाद पर राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया

'रामायण' के टाइटल को लेकर चल रही बहस पर राम गोपाल वर्मा ने अपनी राय रखी है। उन्होंने लिखा, "रामायण की जबरदस्त सफलता को देखते हुए मुझे हैरानी नहीं होगी अगर वाल्मीकि से लेकर अब तक के सभी पुराने नाम भुला दिए जाएं और सिर्फ नमित मल्होत्रा का नाम ही याद रखा जाए। दरअसल, इसे नमित मल्होत्रा की 'रामायण' क्यों कहा जा रहा है, इस पर हो रहा हंगामा बेहद बेवकूफी भरा है। अगर इसका उल्टा हुआ होता, यानी हजारों साल पहले नमित मल्होत्रा नाम के किसी व्यक्ति ने मूल महाकाव्य लिखा होता और आज वाल्मीकि नाम का कोई शख्स उस पर फिल्म बनाता, तब भी यही लोग चिल्लाते। असल में, इसका मालिकाना हक किसका है, ये सवाल ध्यान भटकाने वाला भी है और बेबुनियाद भी। रामायण सदियों से इसलिए नहीं चली आ रही है कि इसमें असाधारण घटनाएं हैं। इसकी असली वजह ये है कि इसमें दिखाए गए मूल टकराव इंसानी जिंदगी से जुड़े हैं और हर दौर के लगभग हर परिवार में देखने को मिलते हैं। जलन रखने वाली पत्नियां, भाई-बहनों के बीच प्रतिद्वंद्विता, माता-पिता या किसी बड़े के प्रति आंख मूंदकर वफादारी, घर के भीतर होने वाले धोखे और अहंकार, रुतबे और खुद को साबित करने की चाहत से होने वाली बर्बादी। ये कोई पौराणिक घटनाएं नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं। यही जुड़ाव लोगों को भावनात्मक रूप से इस कहानी से बांधे रखता है, न कि ये बात कि कोई उड़ सकता है या पहाड़ उठा सकता है।"

End of Feed