Naagzilla Release Date: एक खराब फिल्म और एक खराब शुक्रवार बॉलीवुड में कितनी चीजें बदल सकता है, ये इस वक्त कार्तिक आर्यन से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की खराब परफॉर्मेंस के बाद कार्तिक आर्यन लगातार सवालों के घेरे में हैं और हर कोई उन्हें पीआर स्टार बुला रहा है। इस क्रिटिसिज्म से अभी तक कार्तिक आर्यन उबर नहीं पाए हैं और उससे पहले ही उनके लिए एक और बुरी खबर सामने आ गई है। ताजा खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन की अपकमिंग मूवी नागजिला की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है तो इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी।
Image Source: Kartik Aaryan
बदली जाएगी नागजिला की रिलीज डेट
बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक आर्यन स्टारर नागजिला इस साल 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। इस फिल्म की शूटिंग भी लगातार जारी है लेकिन अब मेकर्स इसको रिलीज करने के लिए नई तारीख तलाश रहे हैं। बताया जा रहा है कि नागजिला तय समय पर पूरी नहीं हो पााएगी, जिसके चलते मेकर्स इसे नई तारीख पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। कार्तिक आर्यन की नागजिला वीएफएक्स हैवी मूवी है, जिसको पूरा करने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा, जिसके चलते मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। मेकर्स ने अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन जल्द ही ये जानकारी मेकर्स द्वारा दी जा सकती है।भले ही वीएफएक्स वर्क की वजह से मेकर्स नागजिला को आगे बढ़ाने की सोच रहे हो लेकिन लोगों के दिमाग में ये सवाल आ रहा है कि क्या असली वजह सिर्फ इतनी सी है? या फिर तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की खराब परफॉर्मेंस की वजह से कार्तिक आर्यन के लिए चीजें बदल गई हैं? वैसे आपका इस बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
